फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   manimahesh yatra temporarily suspended due to bad weather rain snowfall

हिमाचल: मणिमहेश यात्रा पर मौसम की मार, बारिश-बर्फबारी के बीच प्रशासन ने लगाई अस्थायी रोक; सुरक्षा पर जोर

Thu, 17 Sep 2026 10:36 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 17 Sep 2026 10:36 AM IST
सार

चंबा के भरमौर में खराब मौसम के कारण श्री मणिमहेश यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। डल झील मणिमहेश, गौरीकुंड, सुंदरासी और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ लगातार बर्फबारी हो रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम सामान्य होने तक आगे न बढ़ने और आधिकारिक सूचना के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने की अपील की है।

विज्ञापन
manimahesh yatra temporarily suspended due to bad weather rain snowfall
मणिमहेश पर्वत और पवित्र डल झील। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान खराब मौसम श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बारिश और बर्फबारी के चलते प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है। डल झील मणिमहेश, गौरीकुंड, सुंदरासी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है।
विज्ञापन




क्षेत्र में बारिश के साथ बर्फबारी जारी रहने से यात्रा मार्ग पर फिसलन और अन्य जोखिम बढ़ गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने फिलहाल आगे की यात्रा पर रोक लगा दी है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मौसम के सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ने से बचें।
विज्ञापन




प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे प्रशासन की आधिकारिक सूचना का इंतजार करें और बिना अनुमति या निर्देश के यात्रा आगे न बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण मौजूदा परिस्थितियों में यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना जरूरी समझा गया है।


उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और मौसम में सुधार होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यात्रा पुनः शुरू करने के संबंध में स्थिति की समीक्षा के बाद आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी अफवाहों पर भरोसा न करें और यात्रा संबंधी जानकारी केवल आधिकारिक माध्यमों से ही प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed