फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Outer space descends upon the Chaughan childrens eyes light up at the sight of the model.

Chamba News: चौगान में उतरा अंतरिक्ष, मॉडल देखकर चमकीं बच्चों की आंखें

Fri, 23 Oct 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Oct 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Outer space descends upon the Chaughan childrens eyes light up at the sight of the model.
रॉकेट-सैटेलाइट से लेकर अंतरिक्ष यात्री की पोशाक तक ने मोहा मन
विज्ञापन

वैज्ञानिकों से सवाल पूछते दिखे नौनिहाल, तकनीक की बारीकियां जानीं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। किताबों में पढ़े अंतरिक्ष को करीब से देखने और समझने का मौका मिले तो बच्चों का उत्साह देखते ही बनता है। चंबा के चौगान में लगी अंतरिक्ष प्रदर्शनी में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है।
यहां रॉकेट, सैटेलाइट और स्पेस शटल के मॉडल नौनिहालों को अंतरिक्ष की दुनिया की सैर करवा रहे हैं। अंतरिक्ष यात्री की पोशाक भी बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मॉडल देखने के साथ उसके पास तस्वीरें खिंचवाने के लिए भी बच्चे उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से संबंधित स्टॉल पर अंतरिक्ष तकनीक की झलक पेश की गई है। विद्यार्थियों को यहां केवल मॉडल देखने ही नहीं, बल्कि उनके पीछे काम करने वाले विज्ञान को समझने का अवसर भी मिल रहा है। रॉकेट कैसे काम करते हैं और उपग्रह किस तरह पृथ्वी पर संचार व्यवस्था को सहारा देते हैं, ऐसे सवाल बच्चों की जिज्ञासा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में मौजूद विशेषज्ञ अर्पित विद्यार्थियों को अंतरिक्ष तकनीक के उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि संचार उपग्रह मोबाइल सेवाओं, टेलीविजन प्रसारण और दूरसंचार व्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों को समझने में मदद मिल रही है कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई सुविधाओं के पीछे अंतरिक्ष विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें आधुनिक तकनीक से परिचित करवाना है। ऐसे आयोजन बच्चों को सवाल पूछने, नई चीजें जानने और विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य तलाशने के लिए प्रेरित करते हैं। अंतरिक्ष यात्री बनने या नई तकनीक विकसित करने का सपना देखने वाले बच्चों के लिए यह अनुभव खास बन रहा है।

चंबा को एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट से इंस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट बनाने की पहल के तहत इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में ज्ञान, जिज्ञासा और नवाचार की भावना जगाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed