फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Situation returning to normal; electricity restored in 129 villages.

Chamba News: पटरी पर लौटने लगी व्यवस्था, 129 गांवों में बिजली बहाल

Sat, 25 Jul 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Situation returning to normal; electricity restored in 129 villages.
जिले में शनिवार को विद्युत बोर्ड की टीम ने 43 ट्रांसफार्मर किए बहाल
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति भी हुई बेहतर, अब सिर्फ सात पेयजल योजनाएं प्रभवित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में गत दिनों हुई बारिश के बाद व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। शनिवार को विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने 43 ट्रांसफार्मर बहाल कर दिए। इससे करीब 120 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।
जल शक्ति विभाग ने भी 12 पेयजल योजनाओं में से 7 को बहाल कर दिया है। अब सिर्फ पांच ही पेयजल योजनाएं ठप हैं। इनकी बहाली का कार्य जारी है। दूसरी तरफ, शनिवार को दोपहर बाद हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लोक निर्माण विभाग ने भी शनिवार को 43 मार्गों को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। अभी भी 14 मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस सप्ताह जिले में बारिश का दौर जारी रहा। तेज बारिश होने से हाईवे समेत संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। अब व्यवस्था बहाल होने जा रही है। प्रशासन और विभागीय मशीनरी मौके पर तैनात है। बरसात के मौसम के चलते प्रशासन ने भी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मशीनरी तैनात कर दी है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि बारिश के कारण पटरी से उतरी व्यवस्था को बहाल किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी नियमित तौर पर निरीक्षण कर रहे हैं। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मशीनरी भी तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed