{"_id":"6a6795aa9a2d88207f0acefa","slug":"students-showed-interest-in-the-42-ncc-seats-chamba-news-c-88-1-ssml1004-191301-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एनसीसी की 42 सीटों के लिए छात्रों ने दिखाई रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एनसीसी की 42 सीटों के लिए छात्रों ने दिखाई रुचि
Mon, 27 Jul 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा के चुवाड़ी कॉलेज में एनसीसी भर्ती प्रक्रिया के दौरान केडेट।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में 9 एचपी बटालियन एनसीसी डलहौजी के पीआई स्टाफ के सहयोग से एनसीसी की नई भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया।
इसमें प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। रिक्त 42 सीटों के लिए चयन प्रक्रिया हुई। निर्धारित मानकों के अनुसार अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण और प्रारंभिक चयन किया गया। पूरी प्रक्रिया अनुशासित एवं पारदर्शी तरीके से हुई। प्रक्रिया के संचालन के लिए 9 एचपी बटालियन एनसीसी, डलहौजी की ओर से नायब सूबेदार आशीष परमार और हवलदार नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रभक्ति और सेवा-भाव विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए बटालियन के अधिकारियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कॉलेज के सीटीओ विपन कुमार ने विद्यार्थियों को एनसीसी की गतिविधियों, प्रशिक्षण और भविष्य में मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी।