{"_id":"6a6a369d4dbd7a8908002b4b","slug":"the-bus-route-changes-midway-through-the-journey-chamba-news-c-88-1-cmb1002-191509-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सफर के बीच बदल जाता है बस का रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सफर के बीच बदल जाता है बस का रूट
Wed, 29 Jul 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री परेशान, बोले- बीच रास्ते में बोर्ड बदलकर उतार दी जाती हैं सवारियां
बोले- इस व्यवस्था से परेशान हो रहे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एचआरटीसी के चंबा डिपो की एक बस में लगे दो-दो रूट बोर्ड यात्रियों के लिए सुविधा नहीं, बल्कि सफर का भ्रम बन गए हैं।
बस अड्डे से जिस गंतव्य की उम्मीद लेकर यात्री सवार होते हैं, बीच रास्ते में वही बस दूसरी मंजिल की ओर मुड़ जाती है। यात्रियों को रास्ते में उतरकर दूसरी बस पकड़नी पड़ रही है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह व्यवस्था परेशानी का सफर बन गई है।
बस स्टैंड से रवाना होने के समय बस पर चंबा-किहार-चकोत्तर रूट के साथ चंबा-टिकरी रूट का बोर्ड लगा दिया। बीच रास्ते में वही बोर्ड बदलकर दूसरे रूट का लगा दिया जाता है। इसके बाद पहले रूट की सवारियों को दूसरी बस में बैठने के लिए कहा जाता है।
यात्रियों में अरनव कुमार, दलीप कुमार, ईशान कुमार, रजत कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार ने बताया कि यदि परिवहन निगम को किसी कारणवश बसों का संचालन बदलना ही पड़ता है तो इसकी स्पष्ट सूचना बस अड्डे पर, बस के अंदर और प्रस्थान से पहले दी जानी चाहिए। एक ही बस पर अलग-अलग रूट के बोर्ड लगाना और सफर के बीच गंतव्य बदल देना यात्रियों को परेशानी में डालना है। उन्होंने परिवहन निगम मांग की है कि इस व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाए।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। इसकी जांच कर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
--