फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The department has made 500 drinking water schemes functional in the district.

Chamba News: जिले में 500 पेयजल स्कीमों को विभाग ने किया सुचारू

Sun, 26 Jul 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 Jul 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The department has made 500 drinking water schemes functional in the district.
चंबा। भारी बारिश के कारण जिले में प्रभावित 500 पेयजल स्कीमों को विभाग ने सुचारू करवा दिया है। अब लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा ने बताया कि पिछले कई दिनों से बारिश का दौर चला हुआ था। जगह-जगह भूस्खलन हो रहे थे। नदी-नालों में जलस्तर बढ़ रहा था। ऐसे में जल शक्ति विभाग की पेयजल स्कीमों को भारी नुकसान पहुंचा। इन्हें बहाल करने के लिए विभाग के कर्मचारी दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे थे। शनिवार शाम तक सभी पेयजल स्कीमों को सुचारू कर दिया गया। अब जिले में कहीं पर भी पेयजल की समस्या नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में पानी की समस्या के बारे में विभाग को अवगत करवाएं। उनकी समस्या तुरंत समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed