फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The son did not return home after getting his ailing father treated.

Chamba News: बीमार पिता का इलाज करवाने के बाद घर नहीं लौटा बेटा

Sat, 25 Jul 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 25 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The son did not return home after getting his ailing father treated.
चंद्रभागा के किनारे पिता-पुत्र की एक साथ जलीं चिताएं, गांव घिसल में पसरा मातम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी/चंबा। चंद्रभागा नदी में हुए दर्दनाक हादसे ने घिसल गांव के एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं।
35 वर्षीय वीर सिंह पुत्र सुरभ चंद अपने बीमार पिता का उपचार करवाकर उन्हें स्वस्थ हालत में घर पहुंचाने की उम्मीद लेकर निकला था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में हुए हादसे में वीर सिंह और उनका 13 वर्षीय बेटा सौरभ सिंह काल का ग्रास बन गए। शनिवार को चंद्रभागा नदी के किनारे पिता-पुत्र की चिताएं एक साथ जलीं तो हर आंख नम हो गई। अंतिम विदाई के दौरान परिजनों की चीत्कार सुन मौजूद लोगों का कलेजा दहल उठा। गांव में शोक की लहर है और हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध है। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed