{"_id":"6ae22906191567bf430915dd","slug":"ultrasound-machine-stuck-in-paperwork-for-ten-months-chamba-news-c-88-1-ssml1006-201303-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दस महीने से कागजों में उलझी अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दस महीने से कागजों में उलझी अल्ट्रासाउंड मशीन
Wed, 28 Oct 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी चूड़ी में सुविधा का इंतजार, 24 पंचायतों के मरीजों की जेब पर पड़ रही मार
जांच के लिए चंबा की दौड़ या निजी लैब में 1,500 रुपये तक खर्च करने की मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। सीएचसी चूड़ी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने का इंतजार दस महीने बाद भी खत्म नहीं हुआ है। सीएसआर बजट से स्वीकृत मशीन अब तक स्थापित नहीं हो पाई है।
इसका खामियाजा चूड़ी-धरवाला क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए 30 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ रहा है। निजी लैब में अल्ट्रासाउंड करवाने पर 1,000 से 1,500 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।
मशीन स्थापित करने में हो रही देरी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व वार्ड सदस्य संजय राजपूत ने उपायुक्त मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सात दिन के भीतर मशीन स्थापित करने और प्रशिक्षित रेडियोलॉजिस्ट तैनात करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने देरी के लिए स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एनएचपीसी की ओर से कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं, लेकिन विभागीय प्रक्रिया अब तक लंबित है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीएमओ को मशीन जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लंबित औपचारिकताएं भी शीघ्र पूरी करने को कहा है।