{"_id":"6a8a95fddc2d9815690caa09","slug":"himachal-mgnrega-pending-payment-dues-workers-material-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंतजार: मनरेगा मजदूरों की देनदारी बाकी, केंद्र से राशि नहीं आने से संकट; यहां सबसे ज्यादा लंबित भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार: मनरेगा मजदूरों की देनदारी बाकी, केंद्र से राशि नहीं आने से संकट; यहां सबसे ज्यादा लंबित भुगतान
Sun, 23 Aug 2026 12:14 PM IST
Ankesh Dogra
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
विपिन चौधरी, धर्मशाला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:14 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मनरेगा की पुरानी देनदारियां नई योजना लागू होने के बाद भी लंबित हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार 2021 से 2027 तक 12,642.27 लाख रुपये का भुगतान बाकी है। 2025-26 और 2026-27 में अनस्किल्ड वर्कर, स्किल्ड वर्कर और मैटीरियल मद में 12,386.53 लाख रुपये लंबित बताए गए हैं। चंबा और मंडी में लंबित राशि सबसे अधिक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मनरेगा की जगह वीबी-जी राम जी योजना लागू होने के बाद भी पुरानी मनरेगा की देनदारियां पूरी तरह समाप्त नहीं हो पाई हैं। प्रदेश में लेबर, मैटीरियल और स्किल्ड मजदूरों के भुगतान की बड़ी राशि अटकने से पंचायत स्तर पर काम करने वाले लोगों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 से 2027 तक 12,642.27 लाख रुपये का भुगतान लंबित पड़ा है, जबकि वर्ष 2025-26 और 2026-27 का 12386.53 लाख रुपये का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। जबकि इससे पहले के वित्तीय वर्षों का भी लाखों रुपये में भुगतान होना अभी लंबित पड़ा हुआ है। मनरेगा के तहत किए गए विभिन्न विकास कार्यों की मजदूरी और सामग्री की राशि का भुगतान केंद्र से धनराशि जारी नहीं होने के कारण प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
लंबित राशि में लेबर के साथ-साथ मैटीरियल और स्किल्ड मजदूरों का भुगतान भी शामिल है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के अलावा उन लोगों की परेशानी भी बढ़ी है, जिन्होंने पंचायतों के विकास कार्यों के लिए सामग्री उपलब्ध करवाई है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि नई योजना शुरू होने के बाद मनरेगा के तहत पहले से लंबित भुगतान कब तक जारी होगा।
विज्ञापन
पिछले दो वर्षों में किस जिले में कितना लंबित है भुगतान (लाखों में)
| जिला | अनस्किल्ड 2025-26 | अनस्किल्ड 2026-27 | स्किल्ड 2025-26 | स्किल्ड 2026-27 | मैटीरियल 2025-26 | मैटीरियल 2026-27 |
|---|---|---|---|---|---|---|
| चंबा | 978.04 | 208.04 | 6.62 | 13.92 | 2052.14 | 338.59 |
| सिरमौर | 345.49 | 74.50 | 15.19 | 27.52 | 492.10 | 148.83 |
| कांगड़ा | 629.19 | 108.28 | 1.69 | 3.81 | 648.30 | 125.33 |
| मंडी | 997.73 | 312.58 | 14.74 | 25.98 | 994.04 | 210.10 |
| बिलासपुर | 157.90 | 22.84 | 4.23 | 6.62 | 251.11 | 33.19 |
| हमीरपुर | 88.18 | 11.49 | 0.56 | 1.01 | 161.19 | 19.49 |
| किन्नौर | 6.80 | 4.74 | 1.01 | 13.57 | 26.55 | 42.70 |
| कुल्लू | 208.78 | 98.46 | 6.43 | 22.09 | 185.97 | 64.32 |
| लाहौल-स्पीति | 2.22 | 0.82 | 0.28 | 0.27 | 5.41 | 3.96 |
| शिमला | 309.50 | 70.04 | 5.32 | 22.66 | 379.72 | 64.25 |
| सोलन | 66.49 | 16.05 | 10.78 | 3.91 | 32.46 | 7.18 |
| ऊना | 168.77 | 28.87 | 0.89 | 1.12 | 419.48 | 51.13 |
| कुल | 3959.09 | 957.07 | 67.74 | 142.47 | 5718.47 | 1109.07 |