Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   army soldier akshay kumar mortal remains reach ruthani hamirpur

हिमाचल: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए जवान अक्षय, इकलौते बेटे को अंतिम विदाई देते बिलखा परिवार

Sun, 15 Nov 2026 11:36 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 15 Nov 2026 11:36 AM IST
सार

हमीरपुर जिले के भोरंज क्षेत्र के रूथवाणी गांव के सिपाही अक्षय कुमार शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। 26 वर्षीय जवान का अंतिम संस्कार टाउन भराड़ी श्मशानघाट में सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इकलौते बेटे को अंतिम विदाई देते समय माता-पिता और परिजनों का दर्द देखकर हर आंख नम हो गई।

विज्ञापन
army soldier akshay kumar mortal remains reach ruthani hamirpur
रुठानी गांव के 26 वर्षीय जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल की नंधन पंचायत के रूथवाणी गांव के वीर सपूत सिपाही अक्षय कुमार शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। महज 26 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले जवान का अंतिम संस्कार टाउन भराड़ी श्मशानघाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान माहौल उस समय बेहद गमगीन हो गया, जब तिरंगे में लिपटे बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर परिजन बिलख पड़े। अपने इकलौते बेटे को अंतिम विदाई देते माता-पिता का दर्द देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। अंतिम दर्शन के लिए श्मशानघाट में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

विज्ञापन




तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
रविवार सुबह भारतीय सेना की टुकड़ी सिपाही अक्षय कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर उनके पैतृक गांव रूथवाणी पहुंची। जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर को कुछ समय के लिए घर के आंगन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने नम आंखों से अपने लाडले को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अंतिम यात्रा टाउन भराड़ी श्मशानघाट के लिए रवाना हुई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

Trending Videos

6वीं डोगरा रेजिमेंट ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी
अंतिम संस्कार के दौरान भारतीय सेना की 6वीं डोगरा रेजिमेंट की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने वीर साथी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। सिपाही अक्षय कुमार के चचेरे भाई साहिल ठाकुर ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान श्मशानघाट में मौजूद लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी।



विधायक सुरेश कुमार ने सरकार की ओर से अर्पित किया पुष्पचक्र
भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने प्रदेश सरकार की ओर से सिपाही अक्षय कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जवान के पिता राजकुमार, डीएसपी हरीश गुलेरिया सहित अन्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूत को नमन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल धीमान, पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, तहसीलदार भोरंज डॉ. आशीष, नरेंद्र कुमार दर्जी, ब्लॉक समिति सदस्य मनोज कुमार और पंचायत प्रधान रवि कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

16 दिसंबर 2020 को सेना में हुए थे भर्ती
सिपाही अक्षय कुमार 16 दिसंबर 2020 को देश सेवा का सपना लेकर भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह वर्तमान में उत्तराखंड के जोशीमठ में तैनात थे, जहां हृदयाघात के कारण उनका असामयिक निधन हो गया। अक्षय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने वीर जवान के निधन पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed