सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Children will learn through play, away from the burden of books.

Hamirpur (Himachal) News: किताबों के बोझ से दूर रहकर खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 14 Apr 2026 04:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों में ‘विद्या प्रवेश’ की शुरुआत, नौनिहालों को मिलेगा तीन माह का बफर पीरियड
Trending Videos

गतिविधि आधारित शिक्षा से होगा पंचकोषीय विकास

दाखिले से तीन माह तक मौखिक व गतिविधियों से करेंगे पढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के प्राथमिक स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले नन्हे विद्यार्थियों के लिए इस बार पढ़ाई का तरीका पूरी तरह बदला गया है। शिक्षा को सरल, आनंददायक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ‘विद्या प्रवेश’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को शुरुआती तीन माह तक विशेष ‘बफर पीरियड’ दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें किताबों और कॉपियों के दबाव से दूर रखते हुए मौखिक गतिविधियों, कहानियों, गीतों, चित्रों और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार स्कूल आने वाले बच्चों पर अचानक औपचारिक पढ़ाई का दबाव न पड़े, इसके लिए यह पहल की गई है। बफर पीरियड के दौरान बच्चे स्कूल के माहौल से परिचित होंगे, शिक्षकों और सहपाठियों से सहज संबंध बनाएंगे और आत्मविश्वास विकसित करेंगे।

शिक्षण प्रक्रिया को पूरी तरह गतिविधि आधारित बनाया गया है, जिसमें अक्षरों और संख्याओं की पहचान भी खेल-खेल में कराई जाएगी। शिक्षक चित्रों, कहानियों और संवाद के माध्यम से बच्चों की भाषा क्षमता को विकसित करेंगे।

इसके साथ ही बच्चों में समूह में कार्य करने की आदत, सहयोग की भावना और रचनात्मक सोच को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों का पंचकोषीय विकास सुनिश्चित करना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
कोट

पहली कक्षा के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूलों में बफर पीरियड शुरू किया गया है। स्कूल प्रमखों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।-भवानी सिंह, मीडिया प्रभारी, डाइट गौना करौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed