फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   digital arrest scam 70 lakh retired subedar hamirpur

हिमाचल: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पूर्व सूबेदार से 70 लाख ठगने की कोशिश, बैंक अधिकारियों ने बचाई रकम

Thu, 03 Sep 2026 11:06 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 03 Sep 2026 11:06 AM IST
सार

हमीरपुर के नादौन में साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर 78 वर्षीय सेवानिवृत्त सूबेदार को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और करीब 70 लाख रुपये ट्रांसफर कराने की कोशिश की। पंजाब नेशनल बैंक की भूंपल शाखा के अधिकारियों को बड़ी रकम के लेनदेन पर शक हुआ। उन्होंने ग्राहक के बेटे से संपर्क किया और पूछताछ में ठगी का मामला सामने आया। बैंक अधिकारियों की सतर्कता से पूरी रकम सुरक्षित बच गई।

विज्ञापन
digital arrest scam 70 lakh retired subedar hamirpur
डिजिटल अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 78 वर्षीय सेवानिवृत्त सूबेदार को करीब 70 लाख रुपये की ठगी के जाल में फंसाने की कोशिश की। ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बुजुर्ग को लगातार व्हाट्सऐप कॉल कर रहे थे और रकम नहीं भेजने पर गिरफ्तारी की धमकी दे रहे थे। हालांकि, पंजाब नेशनल बैंक की भूंपल शाखा के अधिकारियों की सतर्कता से बड़ी ठगी होने से बच गई।

विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अंकिता संदल, उपप्रबंधक मीनाक्षी शर्मा और संजय सूद के अनुसार, 25 अगस्त को ग्राहक ने दूसरे बैंक खाते से पीएनबी खाते में बड़ी रकम ट्रांसफर करने के संबंध में जानकारी ली थी। इसके बाद 29 अगस्त को उन्होंने 55 लाख रुपये शाखा के खाते में जमा करवाए। खाते में पहले से मौजूद राशि मिलाकर ग्राहक ने पूरी रकम आईसीआईसीआई बैंक के खाते में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी रकम एक साथ दूसरे खाते में भेजने के अनुरोध पर बैंक अधिकारियों को संदेह हुआ। उन्होंने ग्राहक के बेटे से संपर्क कर मामले की जानकारी ली। 31 अगस्त को जब ग्राहक दोबारा शाखा पहुंचा तो बैंक अधिकारियों ने रकम ट्रांसफर करने का कारण पूछा।

पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि 19 अगस्त से उन्हें व्हाट्सऐप पर लगातार कॉल आ रही थीं। कॉल करने वाले ने पुलिस अधिकारी की तस्वीर और नाम का इस्तेमाल करते हुए खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उसने बुजुर्ग को धमकाया कि यदि बताए गए खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने बातचीत के आधार पर समझ लिया कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा है। उन्होंने बुजुर्ग को बताया कि कोई भी पुलिस अधिकारी इस तरह व्हाट्सऐप कॉल के जरिये पैसे ट्रांसफर करने या गिरफ्तारी का डर दिखाकर दबाव नहीं बनाता। बैंक अधिकारियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट के नाम पर चल रहे साइबर ठगी के तरीके के बारे में भी समझाया।

सच्चाई सामने आने के बाद बुजुर्ग ने रकम दूसरे खाते में भेजने का फैसला बदल दिया। उन्होंने करीब 70 लाख रुपये की राशि को एफडी में सुरक्षित करवा दिया। इस तरह बैंक अधिकारियों की सतर्कता से सेवानिवृत्त सूबेदार साइबर ठगों के हाथों अपनी जीवनभर की बड़ी रकम गंवाने से बच गए।
 

पुलिस ने कहा- डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कार्रवाई नहीं
एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने लोगों को साइबर ठगी के ऐसे मामलों में सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का नाम लेकर वीडियो या व्हाट्सऐप कॉल पर डराए और पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाए तो घबराने के बजाय तुरंत पुलिस और बैंक को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed