{"_id":"6b003a4f5c06541d920851c6","slug":"himachal-assembly-question-hour-414-crore-sanctioned-yet-funds-have-not-reached-medical-colleges-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा प्रश्नकाल: 414 करोड़ मंजूर, फिर भी मेडिकल कॉलेजों को नहीं मिली राशि, फैकल्टी के 42 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा प्रश्नकाल: 414 करोड़ मंजूर, फिर भी मेडिकल कॉलेजों को नहीं मिली राशि, फैकल्टी के 42 पद खाली
Fri, 20 Nov 2026 05:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:47 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने सीटों के उन्नयन के लिए अपने हिस्से के 414.74 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, लेकिन कागजी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण अब तक राशि जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा तपोवन।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटें बढ़ाने की योजना बजट स्वीकृत होने के बावजूद आगे नहीं बढ़ पा रही है। केंद्र सरकार ने सीटों के उन्नयन के लिए अपने हिस्से के 414.74 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, लेकिन कागजी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण अब तक राशि जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
वहीं, एनएमसी के निर्धारित मानकों के अनुरूप फैकल्टी के 42 पद भी खाली चल रहे हैं। सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार के तारांकित प्रश्न के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा में यह जानकारी दी गई। प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों ने 325 अतिरिक्त पीजी सीटों के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
इनमें से चार कॉलेजों को 220 सीटों की मंजूरी मिली है। आईजीएमसी शिमला में 89, टांडा में 46, हमीरपुर में 43 और नेरचौक में 42 सीटें स्वीकृत हुई हैं। नाहन और चंबा की प्रस्तावित 60 सीटों को अभी मंजूरी नहीं मिली है। फैकल्टी के रिक्त पदों में नाहन में सबसे अधिक 10 और चंबा में सात पद खाली हैं।
विज्ञापन
