फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Rajeev Bindal says there is no need to issue a certificate to Vikramaditya Singh.

हिमाचल: राजीव बिंदल बोले- विक्रमादित्य सिंह को प्रमाणपत्र देने की जरूरत नहीं

Wed, 08 Jul 2026 06:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jul 2026 06:01 PM IST
सार

अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा या उसके नेताओं को किसी प्रकार का प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है। 

विज्ञापन
Himachal: Rajeev Bindal says there is no need to issue a certificate to Vikramaditya Singh.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा या उसके नेताओं को किसी प्रकार का प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि 35 वर्षों से वह जनता के आशीर्वाद से जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं। जनता का विश्वास ही उनका सबसे बड़ा प्रमाणपत्र है। बिंदल ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि हाल ही में हुए पंचायतीराज, नगर निकाय और नगर निगम चुनावों में जनता ने कांग्रेस की नीतियों को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन दिया है। चुनावी नतीजों से निराश कांग्रेस नेता अब वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार चार वर्षों में विकास और रोजगार के मोर्चे पर विफल रही है।

विज्ञापन

चुनाव के दौरान पांच लाख रोजगार और एक लाख सरकारी नौकरियां देने के दावे किए गए थे, लेकिन आज तक इन वादों को पूरा करने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए बिंदल ने कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर मंदिर निर्माण के लिए लंबे समय तक संघर्ष हुआ, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा इस मुद्दे पर विरोध और तुष्टिकरण की राजनीति की। उन्होंने कहा कि अब वही कांग्रेस राम मंदिर और भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है, जिसे जनता भली-भांति समझती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार को विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय अपनी विफलताओं का जवाब देना चाहिए। प्रदेश की जनता रोजगार, विकास, आर्थिक स्थिति और चुनावी वादों की प्रगति पर स्पष्ट जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और सरकार को उसके वादों तथा कार्यप्रणाली के लिए जवाबदेह बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर बोले- रामसेतु पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी अब राम-राम जपने लगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस नेता कभी रामसेतु के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे और राम मंदिर आंदोलन का विरोध करते रहे, वहीं आज राजनीतिक लाभ के लिए भगवान राम का नाम जप रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदा मामले की एसआईटी जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी। दोषी कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए यह राजनीति का वक्त नहीं है। हमीरपुर स्थित एनआईटी में आउटसोर्स कर्मचारियों की ईपीएफ और ईएसआई सुविधाओं को लेकर आयोजित कार्यशाला के बाद पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर चंदा मामले में कांग्रेस और विपक्षी दल अनावश्यक राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं मंदिर ट्रस्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से एसआईटी जांच कराने का आग्रह किया है, इसलिए जांच रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed