फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal University: 1,623 BEd seats vacant; eligible candidates can apply to colleges until September 14.

हिमाचल विश्वविद्यालय: बीएड की 1623 सीटें खाली, पात्र 14 सितंबर तक कॉलेजों में कर सकेंगे आवेदन

Tue, 01 Sep 2026 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 08:39 PM IST
सार

सीटें विभिन्न शिक्षा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों को 14 सितंबर तक पसंद के महाविद्यालय में संपर्क करने को कहा है।

विज्ञापन
Himachal University: 1,623 BEd seats vacant; eligible candidates can apply to colleges until September 14.
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीएड कार्यक्रम में दाखिले के लिए 1623 सीटें खाली हैं। ये सीटें विभिन्न शिक्षा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय ने पात्र अभ्यर्थियों को 14 सितंबर तक पसंद के महाविद्यालय में संपर्क करने को कहा है। खाली सीटों पर प्रवेश के लिए ऑफलाइन काउंसलिंग 15 सितंबर को होगी। काउंसलिंग सुबह 10 बजे से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में शुरू होगी। सीट आवंटन और प्रवेश की पुष्टि के लिए संबंधित महाविद्यालय के प्रतिनिधि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल हुए और नहीं हुए, दोनों श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के निर्धारित नियम लागू होंगे। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से समयसीमा के भीतर संबंधित महाविद्यालय में संपर्क करने को कहा है। प्रवेश प्रक्रिया और उपलब्ध सीटों से जुड़ी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन

डीएलएड : पहले चरण की काउंसलिंग के बाद भी 1,142 सीटें रह गईं खाली
प्रदेश में डीएलएड सत्र 2026-28 के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 31 अगस्त को पूरी होने के बाद भी 1,142 सीटें खाली रह गई हैं। शिक्षा बोर्ड के अनुसार प्रदेशभर के 12 सरकारी और 28 निजी डीएलएड संस्थानों की कुल 2,450 सीटों में से 1,308 सीटें ही आवंटित हो सकी हैं। आंकड़ों के मुताबिक सरकारी संस्थानों की तुलना में निजी संस्थानों में दाखिले की रफ्तार काफी धीमी रही है। सरकारी डीएलएड संस्थानों की कुल 900 में से 746 सीटें आवंटित हो चुकी हैं, जबकि 154 सीटें अभी रिक्त हैं। निजी संस्थानों में रिक्त सीटों का आंकड़ा काफी बड़ा है और यहां दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 988 सीटें खाली पड़ी हैं। निजी संस्थानों की सब्सिडाइज्ड श्रेणी में 775 में से 408 सीटें आवंटित होने के बाद 367 सीटें खाली हैं। इसके अलावा निजी नॉन-सब्सिडाइज्ड श्रेणी की 775 सीटों में से केवल 154 सीटों पर ही आवंटन हो पाया है, जिससे 621 सीटें रिक्त रह गई हैं। अब इन बची हुई सीटों को भरने के लिए आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed