{"_id":"6a8848f2582f4ffffa0b3233","slug":"hpbose-exams-to-be-held-at-167-centers-in-september-october-list-released-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: सितंबर-अक्तूबर में 167 परीक्षा केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: सितंबर-अक्तूबर में 167 परीक्षा केंद्रों पर होंगी परीक्षाएं, सूची जारी
Fri, 21 Aug 2026 06:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:17 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस और नियमित विद्यार्थियों की सितंबर और अक्तूबर में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए 167 परीक्षा केंद्रों का गठन किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस और नियमित विद्यार्थियों की सितंबर और अक्तूबर में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए 167 परीक्षा केंद्रों का गठन किया है। बोर्ड ने परीक्षा संचालन के लिए बनाए गए केंद्रों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
इन परीक्षा केंद्रों पर स्कूल शिक्षा बोर्ड के नियमित विद्यार्थियों के साथ-साथ एसओएस के विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 37, जबकि किन्नौर जिले में सबसे कम दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा जिला बिलासपुर में 7, चंबा में 14, हमीरपुर में 9, कुल्लू में 10, लाहुल-स्पीति में 3, मंडी में 20, शिमला में 19, सिरमौर में 13, सोलन में 20 और ऊना जिला में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इस संदर्भ में शिक्षा बोर्ड की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के तहत इन केंद्रों पर आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इस दौरान शिक्षा बोर्ड ने सरकारी और निजी दोनों विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। अधिसूचना के अनुसार बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों के संचालन को लेकर कड़े नियम भी तय किए हैं। यदि किसी केंद्र पर अनुचित साधनों, सामूहिक नकल या परीक्षार्थियों को नकल करवाने में स्टाफ की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित परीक्षा केंद्र को निर्धारित अवधि के लिए या स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दौरान रिकॉर्ड होने वाली सीसीटीवी फुटेज कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। फुटेज सुरक्षित नहीं रखने को बोर्ड परीक्षा की गरिमा के उल्लंघन के तौर पर माना जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि परीक्षा केंद्र निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करता है या परीक्षा का संचालन बोर्ड की संतुष्टि के अनुरूप नहीं होता है तो बोर्ड को बिना पूर्व सूचना परीक्षा केंद्र समाप्त करने का अधिकार रहेगा।