फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   25 police officers in Daroh learnt the tricks of scientific investigation of crimes.

Kangra News: डरोह में 25 पुलिस अफसरों ने सीखे अपराधों की वैज्ञानिक जांच के गुर

Wed, 26 Aug 2026 09:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Aug 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
25 police officers in Daroh learnt the tricks of scientific investigation of crimes.
डरोह (कांगड़ा)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) डरोह में महिला सुरक्षा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला बुधवार को संपन्न हो गई। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए करीब 25 अन्वेषण अधिकारियों ने महिला व बच्चों से जुड़े अपराधों की वैज्ञानिक जांच के तौर-तरीके सीखे।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने जांच अधिकारियों को अन्वेषण में वैज्ञानिक पद्धतियों के उपयोग, डीएनए साक्ष्यों के महत्व, घरेलू हिंसा, सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों और नए कानूनी प्रावधानों की बारीकियों से अवगत करवाया। इसके साथ ही मामलों की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़िता काउंसलिंग के प्रभावी तौर-तरीकों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्रों में जागोरी ट्रस्ट से आभा भैया, प्रियांशी श्रीवास्तव, डीएसपी एवं कोर्स निदेशक मुकेश कुमार, डीएसपी तिलक चंद शांडिल, डीएसपी यश्व टी. सिंह, डिप्टी डीए अनिल शर्मा, सीएलआई विनोद कुमार और निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया। कोर्स को सफल बनाने में निदेशक मुकेश कुमार व सुमन कटोच की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर पीटीसी के प्रधानाचार्य एवं एसपी भूपिंद्र सिंह कंवर ने सभी प्रतिभागी अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच को अधिक दक्ष और आधुनिक बनाने के लिए पीटीसी में बीपीआरएंडडी के सहयोग से ऐसे विशेष कोर्स आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed