फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Devotee injured after falling into the Havan Kund at Maa Baglamukhi Temple.

Kangra News: मां बगलामुखी मंदिर में हवन कुंड में गिरकर श्रद्धालु घायल

Mon, 14 Sep 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 14 Sep 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
Devotee injured after falling into the Havan Kund at Maa Baglamukhi Temple.
धर्मशाला। प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में शनिवार को हवन के दौरान एक हादसा पेश आया। हवन में शामिल होने पहुंचे जालंधर निवासी श्रद्धालु नितिन का संतुलन बिगड़ गया और वह हवन कुंड में जा गिरा। इस हादसे में उसके हाथ, बाजू और छाती झुलस गए, जबकि शरीर के अन्य हिस्से भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन

अचानक हुए इस हादसे से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत नितिन को हवन कुंड से बाहर निकाला और उपचार के लिए देहरा सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसकी जांच की और उपचार शुरू किया।
विज्ञापन

परिजनों द्वारा घायल नितिन को उपचार के लिए जालंधर के निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही, लेकिन घायल को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल देहरा के चिकित्सक डॉ. राकेश ने बताया कि हवन के दौरान श्रद्धालु के झुलसने की सूचना मिलने पर उसे अस्पताल लाया गया था। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है और उपचार के बाद उसे भेज दिया गया। वहीं, बगलामुखी मंदिर अधिकारी पवन बडियाल ने इस बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed