फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   kachiyari bhangwar four lane riyund bridge twin tunnel open kangra

कांगड़ा में अब नहीं लगेगा जाम! 35 मिनट का सफर होगा 14 मिनट में, नई टनल और पुल से शुरू हुआ वाहनों का सफर

Mon, 02 Nov 2026 11:22 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 02 Nov 2026 11:22 AM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद कछियारी-भंगवार फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। 95 मीटर लंबे रियूंद पुल और 600 मीटर की ट्विन टनल के खुलने से कांगड़ा शहर के जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। अब कछियारी से रानीताल तक का सफर करीब 14 मिनट में पूरा हो सकेगा, जबकि पहले इसमें 35 से 40 मिनट लगते थे।

विज्ञापन
kachiyari bhangwar four lane riyund bridge twin tunnel open kangra
कांगड़ा में रियूंद पुल शुरू होने के बाद नई टनल से गुजरते हुए वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद शिमला-मटौर नेशनल हाईवे के तहत कछियारी-भंगवार फोरलेन (कांगड़ा बाईपास) को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। बाईपास के शुरू होने से कांगड़ा शहर को लंबे समय से लगने वाले ट्रैफिक जाम से पूरी तरह निजात मिल जाएगी। 95 मीटर लंबे रियूंद पुल और ट्विन टनल पर यातायात बहाल होते ही एनएचआई का करीब 1300 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट पूरा हो गया। कछियारी से रानीताल तक का सफर अब करीब 14 मिनट में पूरा होगा। पहले कांगड़ा से रानीताल तक पहुंचने में 35 से 40 मिनट तक का समय लग जाता था।

विज्ञापन
Trending Videos

वर्ष 2023 से शुरू हुए इस कार्य से तरसूह और पलवाना जैसे दुर्गम गांवों तक सीधी सड़क पहुंच गई है। अब ज्वालामुखी से धर्मशाला और पालमपुर, टांडा जाने वालों को कांगड़ा शहर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। घट्टा के पास बनी 600 मीटर की ट्विन टनल सैलानियों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी। पहले पुरानी तंग सुरंग के कारण वाहनों से लदे बड़े ट्रक नहीं निकल पाते थे, जिससे अब मुक्ति मिलेगी। टनल पार करते ही पर्यटकों को धौलाधार पर्वतमाला का भव्य दृश्य दिखेगा। साइट इंजीनियर धनंजय मिश्रा के अनुसार सड़क को स्थायी तौर पर बहाल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की 10-15 सदस्यीय टीम अगले 15 वर्षों तक इस पैच की मेंटेनेंस और एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं संभालेगी। कछियारी से भंगवार फोरलेन शुरू होने से लोगों को अब समेला सुरंग के असुरक्षित सफर से राहत मिलेगी। करीब साढ़े चार किमी का सफर कम होने से लोगों को कांगड़ा बाजार में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन

पुल के निर्माण में ज्यादा समय लगने से  फोरलेन शुरू होने में हुई देरी
कछियारी-भंगवार फोरलेन देरी से शुरू होने का मुख्य कारण रियूंद पुल रहा है। पलवाना क्षेत्र में रियूंद खड्ड पर पुल का निर्माण कार्य लेट शुरू हुआ। पहले इस पुल का डिजाइन ही फाइनल नहीं हो पा रहा था। फाइनल हुआ तो ऊंचाई अधिक होने के चलते जो दो मुख्य पिल्लर थे, जिनकी ऊंचाई 68 मीटर थी, जिनके निर्माण में अधिक समय लग गया। इस दौरान बीच बरसात के मौसम के कारण काम को रोकना पड़ा था। यही कारण था फोरलेन के शुरू होने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed