{"_id":"69e0ce0de0c5a8bbca06b179","slug":"poor-electricity-supply-at-shahpur-hospital-impacts-health-services-kangra-news-c-95-1-kng1047-229944-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मरीजों पर गिर रही अव्यवस्था की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मरीजों पर गिर रही अव्यवस्था की बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर अस्पताल में लाइन में लगे मरीज। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहपुर अस्पताल में बार-बार शार्ट सर्किट और ट्रिपिंग से एक्स-रे समेत जरूरी सेवाएं हो रहीं ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल शाहपुर में बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था मरीजों पर भारी पड़ रही है। पुराने तारों के चलते बार-बार शॉर्ट सर्किट और ट्रिपिंग से एक्स-रे समेत जरूरी सेवाएं ठप पड़ रही हैं, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार कर दर्द सहना पड़ रहा है।
वीरवार को भी बिजली की लगातार ट्रिपिंग के कारण एक्स-रे विभाग के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मरीज घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई मामलों में गंभीर मरीजों को एक्स-रे के लिए या तो अगले दिन आने को कहा गया या फिर निजी केंद्रों का रुख करने की सलाह दी गई।
अस्पताल की स्थिति ऐसी हो गई है कि एक हिस्से में बिजली रहती है, जबकि दूसरा हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है। इससे न केवल एक्स-रे मशीनें प्रभावित हो रही हैं, बल्कि अन्य वार्डों में भी अव्यवस्था का माहौल बना रहता है।
पुरानी वायरिंग बनी वजह
अस्पताल भवन के निर्माण के बाद से अब तक इलेक्ट्रिक वायरिंग नहीं बदली गई है, जिससे समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। मरीजों और उनके परिजनों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
एमसीबी के बार-बार ट्रिप होने से समस्या आ रही है। कुछ वायरिंग खराब हो चुकी है, जिसे बदलने के लिए विद्युत विभाग से एस्टीमेट बनाकर सीएमओ कार्यालय भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद नई वायरिंग का कार्य किया जाएगा। बिजली बोर्ड द्वारा कई बार बिना सूचना के शटडाउन किए जाने से भी उपकरणों पर असर पड़ रहा है। डॉ. कविता ठाकुर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, शाहपुर अस्पताल
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X