{"_id":"6a958921fdc004c3850f2113","slug":"rainwater-and-mud-entered-shops-in-khaira-bazaar-kangra-news-c-95-1-kng1047-253169-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खैरा बाजार में दुकानों में घुसा बारिश का पानी और कीचड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खैरा बाजार में दुकानों में घुसा बारिश का पानी और कीचड़
Tue, 01 Sep 2026 07:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरा (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल की खैरा पंचायत स्थित मुख्य बाजार की दुकानों में बारिश के बाद एक बार फिर पानी और कीचड़ घुसने से दुकानदारों को भारी नुकसान और दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मानसून सीजन समाप्त होने की कगार पर है, लेकिन प्रशासनिक अलर्ट के बावजूद संबंधित विभागों की तैयारियां धरातल पर उतरने के बजाय केवल फाइलों तक ही सीमित रहीं।
करोड़ों रुपये की लागत से बनी भवारना-झुंगा देवी सड़क पर पानी की उचित निकासी व्यवस्था न होने के कारण खैरा बाजार के व्यापारियों और आम जनता को वर्षों से यह समस्या झेलनी पड़ रही है। निकासी नालियों के अभाव में बारिश का पानी सड़कों पर जमा होकर सीधे दुकानों के भीतर घुस रहा है, जिससे विभाग की लापरवाही बार-बार दुकानदारों पर भारी पड़ रही है।
व्यापार मंडल खैरा के अध्यक्ष अशोक सूद ने रोष जताते हुए कहा कि सड़क का निर्माण हुए एक दशक बीत चुका है, लेकिन आज तक नालियों की दशा नहीं सुधारी गई। लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी समाधान न होने पर कुछ दुकानदारों ने अपने खर्च से नालियां बनवाई थीं, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
पंचायत के उप प्रधान मंजीत वालिया ने कहा कि पानी की समुचित निकासी न होने से हर साल यही हालात बनते हैं। सड़क के दोनों ओर पक्की नालियां न होने के कारण आधा पानी सड़क पर बहता है, जिससे दुकानों में जलभराव का खतरा लगातार बना रहता है।