{"_id":"69b8e4a2ea50d3437c0e1b94","slug":"iran-israel-war-2000-indians-stranded-in-iraqi-waters-captain-raman-kapoor-a-resident-of-kullu-releases-video-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Israel War: इराक के समुद्र में फंसे 2000 भारतीय, कुल्लू के रहने वाले कैप्टन रमन कपूर ने जारी किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Iran Israel War: इराक के समुद्र में फंसे 2000 भारतीय, कुल्लू के रहने वाले कैप्टन रमन कपूर ने जारी किया वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया में संघर्ष दिन-ब-दिन और भी भयावह होता जा रहा है। कुल्लू के कैप्टन रमन कपूर ने वीडियो जारी किया है और वहां के हालातों को लेकर बताया। पढ़ें पूरी खबर और देखें पूरी वीडियो...
कैप्टन रमन कपूर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इराक के समुद्री क्षेत्र में खड़े जहाजों पर सवार हजारों नाविकों में भय का माहौल है। कुल्लू के कैप्टन रमन कपूर ने वीडियो जारी कर बताया कि करीब 700 जहाजों पर लगभग 20 हजार नाविक फंसे हैं, जिनमें 2000 भारतीय शामिल हैं।
Trending Videos
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील हैं और मिसाइल हमलों के खतरे के चलते नाविक दहशत में हैं। जहाज आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं हैं, जिससे सभी समुद्र में ही रुके हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन