{"_id":"6aa2fb88a648340a000b7da4","slug":"national-lok-adalat-tomorrow-disputes-to-be-settled-kullu-news-c-89-1-ssml1012-186325-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: राष्ट्रीय लोक अदालत कल, निपटेंगे विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: राष्ट्रीय लोक अदालत कल, निपटेंगे विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के तत्वावधान में 12 सितंबर को जिला न्यायालय कुल्लू सहित मनाली और बंजार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू ने बताया कि लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद और विशेष रूप से कम राशि के चेक से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा।
इस दौरान मोटर व्हीकल लोक अदालत भी आयोजित होगी, जिसमें मोटर वाहन चालानों का निपटारा किया जाएगा। न्यायालयों में लंबित उपरोक्त श्रेणी के मामलों से जुड़े लोग अपने मामले लोक अदालत में लगवा सकते हैं। लोक अदालत में मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की आपसी सहमति से किया जाता है। इसमें किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती, बल्कि समझौते के आधार पर विवाद का समाधान किया जाता है। सचिव ने आमजन से लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद