{"_id":"6ae386542eded3f3d90cca1f","slug":"rss-held-a-route-march-in-aani-bazaar-kullu-news-r-399-1-sml1008-546114-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आनी बाजार में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आनी बाजार में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विजयदशमी पर आनी बाजार में पथ संचलन निकाला गया। इसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता के साथ भाग लिया। इस दौरान संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व, सामाजिक सहभागिता और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रांत के बौद्धिक प्रमुख डॉ. सेवक राम शास्त्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उनके अनुसार, देश में संघ की एक लाख से अधिक और हिमाचल प्रदेश में 950 से अधिक शाखाएं संचालित हो रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवक समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़कर कार्य कर रहे हैं।
डॉ. शास्त्री ने बताया कि शताब्दी वर्ष के दौरान साढ़े चार लाख घरों तक पहुंचने के लिए गृह संपर्क अभियान चलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना और लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।
विज्ञापन
उन्होंने पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहभागिता और सामूहिक प्रयासों से समाज में बेहतर परिवर्तन लाए जा सकते हैं। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के जरिये लोगों को संघ की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक पवन कुमार सहित संघ के कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।