फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Teachers deployed on census duty have sought five days of leave.

Kullu News: जनगणना ड्यूटी में तैनात अध्यापकों ने मांगा पांच दिन का अवकाश

Sat, 29 Aug 2026 05:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Teachers deployed on census duty have sought five days of leave.
कुल्लू। जिलेभर में जनगणना कार्य में तैनात अध्यापक कर्मचारियों ने उपायुक्त से पांच दिन का प्रतिपूरक अवकाश देने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि अन्य जिलों की तुलना में कुल्लू में उन्हें पिछले एक माह से लगातार जनगणना ड्यूटी निभानी पड़ रही है। लगातार ड्यूटी के चलते उन्हें अवकाश और आराम का समय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि जनगणना कार्य के साथ उन्हें अपनी नियमित जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ रही हैं। जिले के बंजार, आनी, निरमंड, सैंज और नग्गर उपमंडलों में सैकड़ों अध्यापक कर्मचारी पिछले एक माह से जनगणना कार्य में सेवाएं दे रहे हैं। लगातार ड्यूटी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अध्यापक कर्मचारियों राकेश कुमार, आलम चंद, गोपी चंद, सुंदर सिंह, रमेश, नरेश कुमार, चमन राम, दिले राम, देवी राम, झाबेराम, मान दास, नारंग लाल, सुमम, लेखराज, भगवान दास और अजय ने उपायुक्त से मांग की है कि एक माह से लगातार जनगणना ड्यूटी दे रहे सभी कर्मचारियों को पांच दिन का प्रतिपूरक अवकाश प्रदान किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed