{"_id":"6a3a840791d7cc62e807ed83","slug":"volleyball-championship-to-be-held-at-jahalma-school-tomorrow-kullu-news-c-89-1-klu1002-179640-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जाहलमा स्कूल में कल होगी वॉलीबाल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जाहलमा स्कूल में कल होगी वॉलीबाल चैंपियनशिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिले के युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से 25 जून को जाहलमा स्कूल के खेल मैदान में वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।
जन सहयोगी युवा मंच की टीम के सदस्य रिधम, सक्षम और आर्यन ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ना है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 8,000 रुपये तथा उपविजेता टीम को 6,000 रुपये की नकद राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
नशा विरोधी संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली के विद्यार्थी नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा लाहौली लोकनृत्य की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी। जन सहयोगी युवा मंच ने घाटी के युवाओं से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की है। संवाद