{"_id":"6a3a76b0f91a11e16705d22e","slug":"women-entrepreneurs-in-keylong-informed-about-digital-commerce-kullu-news-c-89-1-klu1002-179613-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग में महिला उद्यमियों को डिजिटल कॉमर्स की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग में महिला उद्यमियों को डिजिटल कॉमर्स की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। महिला उद्यमियों को डिजिटल कॉमर्स और विपणन प्लेटफॉर्मों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र ने रैंप परियोजना के तहत मंगलवार को डीपीओ कार्यालय केलांग में कार्यक्रम का आयोजन किया। एनआईटी कॉन लिमिटेड के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर की 53 महिला उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में वन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, हस्तशिल्प सेवा केंद्र, उद्योग विभाग तथा बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस दौरान महिला उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, उद्यमिता विकास और बाजार विस्तार से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग और डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक पहुंच बनाने के उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम में एसबीआई के प्रबंधक सुनील कौंडल, रंजन सिंह, शावन कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के नरेश दत्ता, जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक सोमेश शर्मा, हस्तशिल्प विभाग के सहायक निदेशक संतोष आनंद सहित सुनीता और अविनाश उपस्थित रहे। संवाद