फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   150 people raised slogans and warned of a major agitation.

Mandi News: 150 लोगों ने की नारेबाजी, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Thu, 24 Sep 2026 05:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:54 AM IST
विज्ञापन
150 people raised slogans and warned of a major agitation.
जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान में क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों के साथ नारेबाजी करते संघर्ष समिति के
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (आरसीएफसी) बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन बुधवार को 35वें दिन में प्रवेश कर गया। रामलीला मैदान में चल रही क्रमिक भूख-हड़ताल के दौरान करीब 150 लोगों ने केंद्रीय आयुष विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। समिति ने अब बड़े धरने-प्रदर्शन के साथ हाईवे जाम की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार और महासचिव अजय ठाकुर ने कहा कि आंदोलन के दौरान शहर में तीन आक्रोश रैलियां निकाली जा चुकी हैं, लेकिन केंद्रीय आयुष विभाग ने मांगों को अनसुना किया है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से पूरे उपमंडल में धरने-प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन

समिति ने जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा, मकरीड़ी, मच्छयाल और लडभड़ोल क्षेत्रों को चार जोन में बांटकर आक्रोश रैलियां निकालने का निर्णय लिया है। आंदोलन में एक्स सर्विसमैन लीग जोगिंद्रनगर, भड़ोल, रोटरी क्लब, व्यापार मंडल, हिमाचल किसान सभा, विद्युत बोर्ड पेंशनर संघ, पेंशनर शिक्षक, जोगिंद्रनगर विकास मंच, भाजपा, कांग्रेस, कम्युनिस्ट, नगर परिषद जोगिंद्रनगर समेत जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रमिक अनशन के 35वें दिन सेवानिवृत्त तहसीलदार रतन चंद ठाकुर, शुभ राय धरवाल, दूनी चंद राणा और किशन चंद अनशन पर बैठे। इस दौरान कुशाल भारद्वाज, अजय ठाकुर, ज्ञान चंद ठाकुर, पान सिंह ठाकुर, राजेंद्र कुमार, संजय कुमार, भूपेंद्र ठाकुर, कर्म चंद, बलदेव कुमार, बेली सिंह, तारा चंद, लीला देवी, सरला देवी, सोहन सिंह, राजेंद्र ठाकुर और मनु महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed