फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Audience sways to "Kitha Ve Chali Bhagarathiye..."

Mandi News: किथा वे चली भागारथीये... पर झूमे दर्शक

Thu, 24 Sep 2026 05:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:48 AM IST
विज्ञापन
Audience sways to "Kitha Ve Chali Bhagarathiye..."
गोहर (मंडी)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेला ख्योड़ की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। पंडाल देर रात तक दर्शकों से खचाखच भरा रहा। स्टार नाइट कलाकार ममता भारद्वाज ने मंच संभालते ही हिंदी और पहाड़ी गीतों की ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में एसडीएम देवी राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

स्टार नाइट कलाकार ममता भारद्वाज ने शुरुआत हिंदी गीतों माही वे, दिल पे जख्म खाते हैं और सावन आया से की। इसके बाद उन्होंने पहाड़ी गीतों का सिलसिला शुरू किया तो पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। ममता भारद्वाज ने सुषमा मेरी जानिए, किथा वे चली भागारथीये, शालू रे क्वार्टरा, साजा लागा माघे रा, नीरू चली घूमदी और ठंडे पानी रा नालु समेत कई पहाड़ी गीत सुनाकर दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेमी स्टार कलाकार कुलदीप कुमार ने भी अपनी शानदार आवाज से खूब तालियां बटोरीं। उन्होंने तेरी दीवानी, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, बदन पे सितारे लपेटे हुए, मेरे रश्के कमर, आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, जट पगला दीवाना, तुझे लागे ना नजरिया और सावन में लग गई आग जैसे लोकप्रिय हिंदी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया गया। नेकराम, शांघल म्यूजिकल ग्रुप, मीनू शर्मा, रिंकू, सानिया ग्रुप, भाग सिंह, आदर्श कला केंद्र, जेठू राम, फिट आफ फायर, डिवाइन डांस निखिल, विजय म्यूजिकल, बादल राज, यशवंत, युगल, आराध्या, कामक्षा लोक सांस्कृतिक और राजकुमार ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed