{"_id":"6a5cac6209d3fb96e50418c7","slug":"even-the-rain-could-not-shake-the-resolve-of-the-protesters-mandi-news-c-90-1-mnd1001-205561-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश भी नहीं डिगा सकी आंदोलनकारियों का हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश भी नहीं डिगा सकी आंदोलनकारियों का हौसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए 22वें दिन भी जारी रहा अनशन
स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित सभी स्वीकृत पद भरने की मांग
बोले- वादों से नहीं, नियुक्तियों से खत्म होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहा जनआंदोलन रविवार को 22वें दिन भी जारी रहा। शनिवार रात हुई बारिश के बावजूद आंदोलनकारी धरना स्थल पर डटे रहे।
रविवार को महिला मंडल नडोल की प्रमिला देवी, कांता देवी और रीता रानी के साथ जतिन और सुमित क्रमिक अनशन पर बैठे। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए आंदोलनकारियों का उत्साहवर्धन किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकार ने कुछ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की है लेकिन अस्पताल में अब भी स्वीकृत सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई है। उनका कहना है कि जब तक सभी रिक्त पद नहीं भरे जाते, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।
युवाशक्ति संघर्ष समिति के अध्यक्ष अविनाश भनवाल ने कहा कि स्थानीय विधायक के दावों और जमीनी हकीकत में अभी भी अंतर है। अब तक स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं हो सकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघर्ष समिति स्थानीय विधायक का स्वागत और अभिनंदन उसी दिन करेगी, जब अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित सभी आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यभार संभाल लेंगे। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शांतिपूर्ण क्रमिक अनशन जारी रहेगा।