{"_id":"6ae1ece3ff87bba6ab0acce1","slug":"four-wrestlers-selected-for-the-national-wrestling-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1024-219562-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चार पहलवानों का राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चार पहलवानों का राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हुआ चयन
जनवरी में हरियाणा के पानीपत में होगी स्कूली नेशनल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले के चार पहलवानों का चयन अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी जनवरी में हरियाणा के पानीपत में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन सीबीएसई स्कूल मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। अंडर-17 वर्ग में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर के आशीष, धवाल के सूर्यांश और नवाही के कुणाल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई है। वहीं, अंडर-19 वर्ग में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर के वरुण का चयन हुआ है।
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. संजय यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। इसी के दम पर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन से इन पहलवानों को देशभर के खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।