Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Krsnaa Lab services back on track; patients line up for tests

Mandi News: पटरी पर लौटीं क्रस्ना लैब की सेवाएं, टेस्ट के लिए मरीजों की लगीं कतारें

Thu, 05 Nov 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Krsnaa Lab services back on track; patients line up for tests
दो माह का बकाया वेतन मिलने और कंपनी का टेंडर नवीनीकृत होने पर हड़ताल खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। दो महीने से वेतन का इंतजार कर रहे क्रस्ना लैब कर्मचारियों को बकाया वेतन मिलने और कंपनी का टेंडर नवीनीकृत होने के बाद बुधवार को राज्यभर में चल रही दो दिवसीय हड़ताल समाप्त हो गई। इसके साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल मंडी सहित प्रदेश के अन्य अस्पतालों में लैब जांच सेवाएं सुचारु हो गई हैं। दो दिन से जांच सुविधा बंद होने के कारण परेशान हो रहे मरीजों और उनके तीमारदारों ने सेवाएं बहाल होने पर राहत की सांस ली है। वहीं, बकाया वेतन मिलने से कर्मचारियों ने भी राहत महसूस की है।
बॉक्स
दोपहर 12:35 बजे, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
हड़ताल के बाद बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की क्रस्ना लैब में फिर मरीजों की आवाजाही बढ़ गई। सुबह से ही जांच करवाने के लिए मरीज अस्पताल पहुंचने लगे थे। दोपहर 12 : 35 बजे सरकारी सामान्य लैब का समय समाप्त होते ही क्रस्ना लैब के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। कोई हाथ में जांच की पर्ची लिए अपनी बारी का इंतजार करता नजर आया तो कोई सैंपल देने के लिए काउंटर पर पहुंचा। लैब में कर्मचारी मरीजों के सैंपल एकत्रित करने में जुटे रहे। जबकि तकनीशियन सैंपलों की जांच और रिपोर्ट तैयार करने में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन

बॉक्स
दो दिन रही परेशानी
मंडी शहर के समीप सकोर निवासी दया राम और प्रेमी देवी, कटौला की चंचल देवी, खलियार के राहुल और पैलेस कॉलोनी के राजेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिनों तक क्रस्ना लैब की सेवाएं बंद रहने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। सरकारी सामान्य लैब में मरीजों की अधिक भीड़ होने के कारण जांच करवाने में काफी समय बर्बाद हुआ। बुधवार को भी अस्पताल पहुंचने तक सामान्य लैब का समय समाप्त हो गया था। ऐसे में क्रस्ना लैब की सेवाएं बहाल होने की सूचना मिलने पर उन्होंने यहां पहुंचकर अपने सैंपल दिए। कहा कि लैब सेवाएं शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed