फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   NHAI restored culverts in Jogindernagar.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में एनएचएआई ने बहाल किए कलवर्ट

Mon, 20 Jul 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
NHAI restored culverts in Jogindernagar.
खबर का असर :
विज्ञापन

अब शहर में नहीं होगा जलभराव, लोगों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से बंद पड़े कलवर्ट (पुलियों) को बहाल किए जाने से स्थानीय निवासियों को जलभराव की गंभीर समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शहरवासियों की इस समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी के माध्यम से अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। रविवार को शहर के प्रवेश द्वार ढेलू और पशु चिकित्सालय के समीप बंद पड़े मुख्य कलवर्ट को खोलने के लिए एनएचएआई की मशीनें और विभागीय कर्मचारी दिनभर जुटे रहे। शाम तक दोनों कलवर्ट को बहाल कर दिया गया। मंडी-पठानकोट हाईवे पर स्थित इन प्रमुख कलवर्ट में मलबा भर जाने के कारण बारिश का पानी आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में प्रवेश कर जाता था, जिससे वार्ड नंबर 5 और 6 के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कलवर्ट बहाल होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित ने बताया कि पठानकोट चौक में बंद पड़ी नालियों को भी जल्द दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि घट्टा से घटासनी तक हाईवे के साथ लगी नालियों की सफाई पहले ही पूरी कर ली गई है, जिससे मानसून के दौरान वाहन चालकों को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed