{"_id":"6ab023e6e5f0fabc070bb969","slug":"procession-led-by-dev-pashakot-chauhar-valley-sways-to-the-rhythm-of-nati-mandi-news-c-399-1-sml1031-527600-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देव पशाकोट की अगुवाई में निकली शोभायात्रा, नाटी पर झूमी चौहारघाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देव पशाकोट की अगुवाई में निकली शोभायात्रा, नाटी पर झूमी चौहारघाटी
विज्ञापन
थलटूखोड़ में चार दिवसीय शायर मेले का आगाज
दो दर्जन से अधिक महिला मंडलों ने बिखेरी लोक संस्कृति की छटा
पधर (मंडी)। चौहारघाटी के थलटूखोड़ में चार दिवसीय शायर मेले का रविवार को आराध्य देव पशाकोट की उपस्थिति में आगाज हुआ। देव पशाकोट की अगुवाई में बरैल से मेला स्थल तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धमच्याण और लटराण पंचायतों के दो दर्जन से अधिक महिला मंडलों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। महिलाओं ने पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे।
शुभारंभ समारोह में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं समाजसेवी उदय नंद शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने देव पशाकोट की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मेला समिति को 66 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। समिति ने उन्हें शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
नाटी और लोकगीतों ने बांधा समां
मेले की पहली शाम महिला मंडलों ने पहाड़ी लोकगीत, नाटी और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेला समिति के अनुसार सोमवार और मंगलवार को सांस्कृतिक संध्याओं में कुल्लू के प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रोशन लाल, पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश, पंचायत प्रधान नरेश कुमार, मेला समिति अध्यक्ष विपन कुमार समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।