{"_id":"6ab41b375df04e676200b531","slug":"public-health-lab-not-ready-even-after-two-years-mandi-news-c-90-1-mnd1027-214644-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो साल में भी तैयार नहीं हुई पब्लिक हेल्थ लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो साल में भी तैयार नहीं हुई पब्लिक हेल्थ लैब
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (डीआईपीएच लैब) का निर्माण पिछले दो वर्षों से पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे मरीजों को एक ही छत के नीचे विभिन्न तरह की टेस्ट सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। लैब कार्य आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत 1.25 करोड़ रुपये के स्वीकृत बजट से पुराने गायनी वार्ड को उखाड़ कर करवाया जा रहा है।
दिसंबर 2024 में शुरू हुए निर्माण को अप्रैल 2025 तक पूरा करना था, लेकिन ठेकेदार दो बार लैब कार्य को बीच में ही छोड़ कर जाने से इस कारण इस कार्य को तय समय अवधि में पूरा नहीं किया जा सका है। वर्तमान में केवल लैब के फर्श में टाइल्स, सेल्फ और प्लास्टर सहित दरवाजे और खिड़कियों में शीशे लगाने का कार्य हुआ है। अभी फिनिशिंग सहित मशीनरी की फिटिंग और लाइट्स का कार्य होना बाकी है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने इस कार्य को एचएलएल लाइफकेयर कंपनी से करवाया जा रहा है। कंपनी भी कार्य को आगे ठेकेदार के माध्यम से करवा रही है। पूर्व में काम छोड़ने वाले ठेकेदार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के बाद दोबारा काम शुरू किया था लेकिन दरवाजे और शीशे लगाने के बाद फिर से काम रुक गया है। पब्लिक हेल्थ लैब निर्माण का उद्देश्य मरीजों को भाग-दौड़ से बचाना और सभी लैब जांचों को एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है। काम पूरा होने पर यहां नई मशीनें लाई जाएंगी और कर्मचारियों की संख्या में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में पब्लिक हेल्थ लैब का अधिकांश कार्य पूरा कर लिया गया है। दरवाजे, खिड़कियाें पर शीशे लगा दिए गए हैं और सफेदी कार्य करवाया जा रहा है। एनएचएम की ओर से ही यह कार्य करवाया जा रहा है।
डॉ दिनेश ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल मंडी