Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Roads to be built from plastic waste; also to be used in the cement industry

Mandi News: प्लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क, सीमेंट उद्योग में भी इस्तेमाल

Mon, 02 Nov 2026 10:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 02 Nov 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
Roads to be built from plastic waste; also to be used in the cement industry
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे का सदुपयोग करने की पहल रंग ला रही है। विकास खंड धनोटू की 32 पंचायतों से एकत्रित एक हजार किलो प्लास्टिक को सलवाहन प्लांट में प्रसंस्कृत कर सड़क निर्माण किया जाएगा। साथ ही इसे सीमेंट उद्योग में इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर खंड विकास कार्यालय के समन्वय से चल रहे अभियान के तहत घरों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जा रहा है। सलवाहन स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में कचरे को अलग-अलग कर मशीनों से प्रोसेस किया जाता है।
विज्ञापन

श्रेडिंग योग्य प्लास्टिक को छोटे टुकड़ों में काटकर लोक निर्माण विभाग को भेजा जाता है, जबकि अन्य प्लास्टिक की बेलिंग कर सीमेंट उद्योग में ईंधन के रूप में इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। खंड विकास कार्यालय ने लोगों से प्लास्टिक कचरे को खुले में फेंकने के बजाय अलग एकत्रित कर पंचायत के अधिकृत संग्रहण कर्मियों को सौंपने की अपील की है। नदी-नालों और जलस्रोतों में प्लास्टिक न डालने का भी आग्रह किया गया है।

खंड विकास अधिकारी धनोटू मनमोहन शर्मा ने कहा कि जनसहभागिता से ही प्लास्टिक प्रदूषण पर नियंत्रण और स्वच्छ पर्यावरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसके लिए लोगों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed