Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saraj Deep Utsav: Thunag Fair begins with a grand procession Jaleb

सराज दीप उत्सव : थुनाग मेले का भव्य जलेब के साथ आगाज

Tue, 10 Nov 2026 10:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 10 Nov 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
Saraj Deep Utsav: Thunag Fair begins with a grand procession Jaleb
सराज दीप उत्सव थुनाग के शुभारंभ पर उमड़ी भीड़। स्त्रोत जागरूक पाठक
थुनाग (मंडी)। मंडी जिले के सराज क्षेत्र में चार दिवसीय जिला स्तरीय सराज दीप उत्सव : थुनाग मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। आराध्य देवी-देवताओं की भव्य जलेब के साथ शुरू हुए उत्सव से पूरा क्षेत्र देवमय हो उठा।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ठाकुर चेतराम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मेले का उद्घाटन किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और देव ध्वनियों के बीच निकली जलेब आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर देव काला कामेश्वर (शिव स्वरूप), माता हिडिंबा, देव पताल, देव खुड्डी जहल और देवी दुलासन ने उपस्थिति दर्ज करवाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलेब में भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। एक साल के अंतराल के बाद इस बार उत्सव के आयोजन से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
पहली बार 700 से 800 देवलुओं के साथ आएंगे देव बिठ्ठू नारायण

सराज घाटी में पहली बार थाची क्षेत्र के आराध्य देवता बिठ्ठू नारायण करीब 700 से 800 देवलुओं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ थुनाग पहुंचेंगे। देव काला कामेश्वर के गूर खेम सिंह ठाकुर के निमंत्रण पर देवता थुनाग आ रहे हैं। यहां वह माता हिडिंबा की कोठी में देव काला कामेश्वर के साथ विराजमान होंगे। 11 नवंबर को मेले के समापन पर निकलने वाली भव्य जलेब में देव बिठ्ठू नारायण विशेष आकर्षण रहेंगे।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
उत्सव में सराज की समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराओं और आपसी भाईचारे की झलक देखने को मिलेगी। चार दिन तक खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed