{"_id":"6ab41baf91c83bad150e9395","slug":"student-loan-of-20-lakh-available-at-one-percent-interest-khati-mandi-news-c-90-1-mnd1027-214632-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फीसदी ब्याज पर मिलेगा 20 लाख का स्टूडेंट लोन : खाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फीसदी ब्याज पर मिलेगा 20 लाख का स्टूडेंट लोन : खाती
विज्ञापन
मंडी। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से पात्र संस्थानों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर 20 लाख तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत 12 लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों के पात्र बच्चे उच्च शिक्षा के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं। बुधवार को डीआरडीए सभागार मंडी में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति, सलाहकार समिति तथा आरसेटी की समीक्षा बैठक में इन योजनाओं पर चर्चा हुई।
इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान बैंकों की प्रगति, वार्षिक ऋण योजना, केसीसी तथा अन्य बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा की गई। एडीसी ने अधिकारियों को ग्राम सभाओं में नियमित वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
पहली तिमाही की वित्तीय उपलब्धियां 30 जून, 2026 तक लीड बैंक मैनेजर चंद्र प्रकाश ने बताया कि कुल वार्षिक ऋण लक्ष्य 5,440.45 करोड़ रुपये के मुकाबले पहली तिमाही में 1,789.93 करोड़ (32.90 प्रतिशत) का ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन
कृषि क्षेत्र में 2,391.69 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 549.39 करोड़, एमएसएमई क्षेत्र में 1,503.32 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 750.54 करोड़, अन्य प्राथमिकता क्षेत्र 555.13 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 32.29 करोड़ और गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 990.31 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 457.71 करोड़ ऋण वितरित किया गया।
आरसेटी के तहत पहली तिमाही में चार बेंचों के माध्यम से 105 युवाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया गया। जिले में किसान क्रेडिट कार्डधारकों की संख्या 1,03,355 पहुंच गई है। बैठक में पीएनबी के सीजीएम गौतम कुमार, नाबार्ड डीडीएम राकेश वर्मा सहित विभिन्न बैंकों व विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।