फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Subletting of 24 Municipal Council shops revealed.

Mandi News: नगर परिषद की 24 दुकानों को सबलेट करने का खुलासा

Fri, 25 Sep 2026 07:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
Subletting of 24 Municipal Council shops revealed.
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की करीब 108 दुकानों में से 24 दुकानों में सबलेटिंग (आवंटित दुकान को किसी अन्य व्यक्ति को किराये पर देने) के मामले जांच के घेरे में आए हैं। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने संशोधित जांच रिपोर्ट दोबारा एसडीएम कार्यालय को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। करीब छह माह पहले नगर परिषद की दुकानों में सबलेटिंग की शिकायतों के बाद तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी को नगर परिषद की दुकानों का निरीक्षण कर यह जांचने की जिम्मेदारी दी गई थी कि आवंटित दुकान में संबंधित व्यक्ति स्वयं कारोबार कर रहा है या उसे किसी अन्य व्यक्ति को किराये पर दे रखा है।
विज्ञापन

कमेटी ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को सौंपी थी। जांच के दौरान कुछ तकनीकी खामियां और आवश्यक जानकारियां अधूरी पाए जाने पर रिपोर्ट को संशोधन के लिए नगर परिषद को वापस भेजा गया। इसके बाद दस्तावेजों और मौके की स्थिति का दोबारा मिलान कर संशोधित रिपोर्ट तैयार की गई। नगर परिषद की कई दुकानें वर्षों पहले कम किराये पर आवंटित की गई थीं। नियमानुसार जिसे दुकान आवंटित की जाती है उसे स्वयं दुकान का संचालन करना होता है। आरोप है कि कुछ दुकानदारों ने दुकानों को आगे अन्य लोगों को अधिक किराये पर दे रखा है। इससे नगर परिषद के राजस्व को भी नुकसान होने की आशंका है। संशोधित रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय पहुंचने के बाद संबंधित दुकानदारों में कार्रवाई को लेकर हलचल है। सबलेटिंग की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


संशोधित रिपोर्ट दोबारा भेज दी है। 24 दुकानों में सबलेटिंग के मामले संदिग्ध पाए गए हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। -तिलज राज, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की ओर से संशोधित रिपोर्ट जमा करवा दी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -विकास शुक्ला, एसडीएम सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed