फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Voices against child marriage and exploitation will be raised in schools

Mandi News: बाल विवाह और शोषण के खिलाफ स्कूलों में उठेगी आवाज

Sun, 25 Oct 2026 04:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
Voices against child marriage and exploitation will be raised in schools
26 से 31 अक्तूबर तक चलेगा सुरक्षित बचपन अभियान
विज्ञापन

बालीचौकी और चच्योट में निकलेगी जागरूकता रैली

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। बाल विवाह और बाल शोषण के खिलाफ बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से उपमंडल विधिक सेवा समिति चच्योट (गोहर) आज से 31 अक्तूबर तक सुरक्षित बचपन अभियान चलाएगी। अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों में जागरूकता शिविर, कानूनी संवाद और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
27 अक्तूबर को डीएवी पब्लिक स्कूल गोहर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोवीसेरी में ‘मेरा बचपन, मेरे अधिकार’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, 28 अक्तूबर को चैलचौक और धंग्यारा स्कूलों में साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ग्रूमिंग और सेक्स्टॉर्शन से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

29 अक्तूबर को गोहर स्कूल में ‘कानून जानो, बचपन बचाओ’ विषय पर कानूनी जागरूकता सत्र आयोजित होगा। इसके अलावा सरोआ और पंजियान स्कूलों में विद्यार्थियों को गुड टच-बैड टच तथा सुरक्षित वयस्कों की पहचान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 अक्तूबर को बालीचौकी और चच्योट में ‘न बाल विवाह, न बाल शोषण’ थीम पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रभात फेरी, जागरूकता मार्च और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह और बाल शोषण के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

समिति के पैनल अधिवक्ता एचएस ठाकुर ने बताया कि अभियान का समापन 31 अक्तूबर को गोहर स्कूल में होगा। इस अवसर पर चित्रकला, निबंध लेखन, नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed