Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Explain the ill effects of drugs to students in Nainidhar, Tharoch and Sarah schools

Rampur Bushahar News: नैनीधार, थरोच और सरांह स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

Thu, 05 Nov 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकल्याण सेवा संस्था ने आयोजित किए जागरूकता कार्यक्रम, बाजार में निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
जनकल्याण सेवा संस्था ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नैनीधार, थरोच और राजकीय माध्यमिक पाठशाला सरांह में नशा जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन किए। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी और इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष भागमल नेगी, महासचिव हरि राम डोगरा, विनोद कुमार और स्वास्थ्य विभाग से डॉ. साहिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता चरण दास थांटा ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अच्छी संगति अपनाने और खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। संस्था के निदेशक भागमल नेगी ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने संस्था की ओर से जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही। डॉ. साहिल ने कहा कि नशे की लत से प्रभावित व्यक्ति को समय रहते चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या का उपचार संभव है, इसलिए प्रभावित व्यक्ति के प्रति तिरस्कार के बजाय सहयोग और सहानुभूति का भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और संस्था के कार्यकर्ताओं ने बाजार में जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed