फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   hrtc bus accident sanei to rampur bus falls into gorge

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा: रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, कई लोग थे सवार; 20 वर्षीय युवक की मौत

Fri, 09 Oct 2026 12:07 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 09 Oct 2026 12:07 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में सनेई से रामपुर जा रही एचआरटीसी बस सुबह पौने आठ बजे खाई में गिर गई। बस में चालक-परिचालक समेत 20 लोग सवार बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों और बचाव दलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।

विज्ञापन
hrtc bus accident sanei to rampur bus falls into gorge
दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी की बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में एचआरटीसी की बस (HP 06 A 5159) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सनेई से रामपुर आ रही बस राय के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बता दें कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। डंसा पंचायत प्रधान पदमा कुमारी ने बताया कि बस हादसे में घायल हुए वंश (20) पुत्र सुरंजन निवासी गांव कराली तहसील रामपुर ने अस्पताल में पहुंचते ही दम दौड़ दिया। उन्होंने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन





रामपुर से 15 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रामपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर हुई। बस में चालक और परिचालक समेत 20 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में एक यात्री की मौत होने और 15 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन





17 घायलों को खनेरी अस्पताल पहुंचाया
दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब तक 17 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें दो यात्रियों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गोशाला के पीछे जाकर रुकी बस
बताया जा रहा है कि सड़क से नीचे गिरने के बाद बस गोशाला के पीछे जाकर रुक गई। इससे बस के और नीचे जाने का खतरा टल गया। हालांकि, हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और चालक बस पर नियंत्रण क्यों नहीं रख पाया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।




पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतक और घायलों से संबंधित विस्तृत जानकारी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रशासन और पुलिस की ओर से जैसे-जैसे प्रमाणित जानकारी उपलब्ध होगी, हादसे से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में सनेई रूट पर एचआरटीसी बस के खाई में गिरने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में एक व्यक्ति की मौत और कई अन्य लोगों के घायल होने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
 



घायलों के उपचार और सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने संदेश में कहा कि स्थानीय प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बस हादसा में मृतक और घायलों की पूरी सूची

मृतक:

  1. वंश पुत्र सुरेन्द्र, उम्र 20 वर्ष
    गांव कराली, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

घायलों की सूची

  1. हेमलता पत्नी केयर सिंह, उम्र 47 वर्ष - गांव कराली, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  2. श्याम लाल जोशी पुत्र थोती राम, उम्र 76 वर्ष - गांव जगुणी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  3. सेवाराम पुत्र मोहन लाल, उम्र 38 वर्ष - गांव जगुणी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  4. सानवी पुत्री करण सिंह, उम्र 2 वर्ष - गांव जगुणी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  5. राकेश कुमार पुत्र सीताराम, उम्र 31 वर्ष - गांव कराली, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  6. भगवान साही पुत्र स्वर्गीय करन सिंह, उम्र 60 वर्ष - गांव जगुणी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  7. शाहिद पुत्र तोफिक, उम्र 27 वर्ष - गांव कुटेशरा, डाकघर व तहसील मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।

  8. रितिका पत्नी हनी, उम्र 18 वर्ष -गांव जगुणी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  9. पूनम पत्नी अविनाश, उम्र 28 वर्ष - गांव भाणा, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  10. अविनाश पुत्र लायक राम, उम्र 31 वर्ष - गांव भाणा, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  11. गुंजन पुत्री श्याम लाल, उम्र 11 वर्ष - गांव हलोग, डाकघर खनेरी, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  12. कती देवी पत्नी राकेश कुमार नेगी, उम्र 53 वर्ष - गांव सनाली, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  13. खुशी पत्नी विपन नेगी, उम्र 22 वर्ष - गांव थाचवा, डाकघर रामपुर, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू।

  14. अनाया पुत्री विपिन, उम्र डेढ़ वर्ष - गांव थाचवा, डाकघर रामपुर, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू।

  15. संतोष कुमार पुत्र बिशन दास डोगरा, उम्र 51 वर्ष - गांव व डाकघर घुमारवीं, जिला बिलासपुर। (बस परिचालक)

  16. पवन कुमार पुत्र लेख राम, उम्र 42 वर्ष - गांव व डाकघर कुटेला, तहसील नयनादेवी, जिला बिलासपुर। (बस चालक)

  17. प्रताप हुडन पुत्र स्वर्गीय हुडन लाल, उम्र 50 वर्ष -गांव सनेई, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  18. गोपाल दासी पत्नी गुरु दास, उम्र 65 वर्ष - गांव जगुणी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  19. सुमित्रा पत्नी अशोक चौहान, उम्र 56 वर्ष - गांव थाना, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  20. पदम दास पुत्र मीर दास, उम्र 42 वर्ष - गांव कराली, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  21. पुष्पा देवी पत्नी कौल राम, उम्र 46 वर्ष - गांव जगुणी, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

  22. मोहम्मद उजैल पुत्र मोहम्मद नायम, उम्र 34 वर्ष - गांव व डाकघर मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।

  23. प्रताप पुत्र कृष्ण लाल, उम्र 30 वर्ष - गांव सनेई, डाकघर डंसा, तहसील रामपुर, जिला शिमला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed