पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nathpa Jhakri Hydro Power Station, cricket match

Rampur Bushahar News: महिला येलो टीम ने ग्रीन टीम को पटकनी देकर जीता क्रिकेट खिताब

Mon, 29 Jun 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nathpa Jhakri Hydro Power Station, cricket match
झाकड़ी में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते परियोजना प्रमुख राजीव कपूर।
. फुटबाल में वाइपर्स एफसी ने यूनाइटेड एफसी को हराया
विज्ञापन

. झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने विजेता प्रतिभागियों को नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सोमवार को एनजेएचपीएस स्पोर्ट्स काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित पुरुष फुटबाल और महिला क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। लेडीज क्लब की चीफ पैटर्न शिवाली कपूर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में टीम येलो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ग्रीन को पटकनी देकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम रेड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के रोमांचक खिताबी मुकाबले में वाइपर्स एफसी ने यूनाइटेड एफसी को हराया, जबकि टाइटन एफसी तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि राजीव कपूर और शिवाली कपूर ने विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। राजीव कपूर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता के विकास का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं एनजेएचपीएस स्पोर्ट्स काउंसिल के सफल आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी कर्मचारियों से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

झाकड़ी में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते परियोजना प्रमुख राजीव कपूर।

झाकड़ी में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को सम्मानित करते परियोजना प्रमुख राजीव कपूर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed