{"_id":"6adc94c987da9a770d050c61","slug":"road-to-be-built-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173225-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ईजता गांव को सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने किया सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ईजता गांव को सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने किया सर्वेक्षण
विज्ञापन
लंबे समय से सड़क की राह देख रहे ग्रामीणों की जगी उम्मीद
मरीजों और कारोबारियों को आने-जाने में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की जंजैली पंचायत के शील ताराबली वार्ड स्थित ईजता गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण को लेकर सर्वेक्षण किया है। डीजीबीआरओ सड़क से ईजता गांव तक सड़क निर्माण की संभावनाएं तलाशने के लिए किए गए सर्वेक्षण से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है। गांव के लोग लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे हैं, लेकिन सड़क न होने के कारण उन्हें आज भी आवागमन और रोजमर्रा के कामकाज में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क सुविधा न होने से बीमार व्यक्ति को उपचार के लिए सड़क तक पहुंचाना ग्रामीणों के लिए चुनौती बना रहता है। वहीं गांव के अधिकतर परिवार कृषि कार्य से जुड़े हैं। सड़क न होने से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क बनने से किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सड़क सुविधा मिलने से न केवल आवाजाही आसान होगी, बल्कि बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंच भी सुगम होगी। सड़क गांव के विकास और ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है। इस मौके पर जंजैली पंचायत के प्रधान कैलाश चौहान, विभाग के कर्मचारी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।