पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Woolly aphid threat to apples in Dalash

Rampur Bushahar News: दलाश में वूली एफिड से सेब पर संकट, पौधों में दिख रही सफेद रूई

Mon, 29 Jun 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woolly aphid threat to apples in Dalash
दलाश में वूली एफिड बीमारी की चपेट में  आए सेब के पौधे: संवाद
पत्तियों को पहुंच रहा है नुकसान, उत्पादन को करेगी प्रभावित
विज्ञापन

बागवानों ने समस्या के समाधान की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश (कुल्लू)। दलाश और आसपास के सेब बगीचों में इन दिनों वूली एफिड रोग तेजी से फैल रहा है। इस रोग के कारण सेब की फसल पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, जिससे बागवान चिंतित हैं। सेब के पौधों में सफेद रूई दिखाई दे रही है, जिससे पत्तियों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे इस साल सेब के उत्पादन के प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। यह रोग सेब के पौधों को रस छोड़ने पर मजबूर करता है और उनके विकास को रोक देता है। इससे सेब पर रेस्टिंग का खतरा बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर फल की गुणवत्ता और उत्पादन पर पड़ता है। इस वर्ष क्षेत्र में सेब की फसल पहले से ही कम है। ऐसे में यह रोग बागवानों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। वूली एफिड रात के समय बड़ी संख्या में पौधों पर हमला कर पत्तियों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। बीटल कीट भी पत्तियों को चटकर प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं। दलाश क्षेत्र के लिए सेब एक प्रमुख नकदी फसल है, जिस पर यहां के लोगों की आजीविका निर्भर करती है। बागवान विनोद शर्मा, सुभाष, सुनील, कैलाश, देवराज चौहान, बालकृष्ण भारती, योग राज और हरविंद्र शर्मा सहित अन्य ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने विभाग से इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने और उचित दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया है।



बागवान को स्प्रे करना चाहिए
बागवानी विभाग आनी के एसएमएस बलवीर चौहान ने रोकथाम के उपाय बताए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सेब का आकार अखरोट के बराबर है, तो स्प्रे करना चाहिए। किसानों को डेढ़ लीटर एचएमओ और आधा लीटर नीम तेल का मिश्रण बनाना चाहिए। इस घोल को एक ड्रम में तैयार कर पौधों पर स्प्रे करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed