फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: cm sukhvinder sukhu flags off the Health Department’s walkathon

शिमला: मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

Sat, 24 Oct 2026 02:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 02:18 PM IST
सार

वॉकथॉन में निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, खेल भावना, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
Shimla: cm sukhvinder sukhu flags off the Health Department’s walkathon
मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के खेल एवं सांस्कृतिक क्लब के शुभारंभ अवसर पर अपने सरकारी आवास ओक ओवर शिमला से इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला तक वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वॉकथॉन में निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, खेल भावना, सांस्कृतिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्लब कर्मचारियों के बीच टीम वर्क, अनुशासन, आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए खेल टूर्नामेंट, एथलेटिक प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि क्लब खेल सांस्कृतिक प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें निखारने, पारंपरिक हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने तथा विभागीय कर्मियों के बीच एकता और सद्भाव को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे स्वस्थ, सक्रिय और सकारात्मक कार्य वातावरण के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों का कल्याण और सर्वांगीण विकास होगा।  इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य आशीष सिंहमार, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed