{"_id":"69b806079fc7132c2e0c91a0","slug":"court-news4-nahan-news-c-177-1-nhn1017-174149-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदालत 2
विज्ञापन
विज्ञापन
हिरासत से भागे आरोपी की
कोर्ट ने फिर ठुकराई जमानत
- 15 अप्रैल 2023 का मामला, नाहन मेडिकल कॉलेज में पुलिस कर्मी को धक्का देकर हुआ था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी।
नाहन। पुलिस हिरासत से भागने के आरोपी निशांत कंबोज हरियाणा निवासी को अदालत से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आरोपी पहले भी फरार हो चुका है, इसलिए उसके दोबारा भागने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
मामला 15 अप्रैल 2023 का है। आरोपी मेडिकल कॉलेज नाहन में पुलिस निगरानी में भर्ती था। शौचालय ले जाते समय पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे दोसड़का क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत से कहा कि आरोपी को झूठा फंसाया गया है। राज्य पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आरोपी अन्य मामलों में भी शामिल रहा है और गवाहों और साक्ष्यों को प्रभावित कर सकता है। इन तथ्यों को देखते हुए अदालत ने कहा कि आरोपी को जमानत पर रिहा करना उचित नहीं होगा। इसी आधार पर जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।
संवाद
Trending Videos