फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ess path sanchlan

Sirmour News: राजगढ़ में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव

Mon, 02 Nov 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
ess path sanchlan
राजगढ़ में पथ संचलन करते स्वयं सेवी। संवाद
संघ के 101वें वर्ष के उपलक्ष्य में नेहरू मैदान से निकला संचलन, शहर की परिक्रमा की
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने युवाओं से नशे से दूर रहने और संस्कृति पर गर्व करने का किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजगढ़ खंड की ओर से रविवार को विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के 101वें वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय देते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू मैदान में स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण से हुई। इसके बाद शस्त्र पूजन, ध्वजारोहण और ध्वज प्रणाम की परंपराएं निभाई गईं। नेहरू मैदान से शुरू हुआ पथ संचलन निर्धारित मार्गों से होते हुए शहर की परिक्रमा के बाद संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्यातिथि वेद प्रकाश ठाकुर ने संघ की 101 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, भारतीय संस्कृति पर गर्व करने और समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया। साथ ही सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय प्रचारक प्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष 1925 में स्थापित संघ की परंपरा में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन का विशेष महत्व है। इन आयोजनों से स्वयंसेवकों में अनुशासन, संगठन भावना और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर खंड कार्यवाहक विकल्प सिंह ने भी विचार रखे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed