{"_id":"69b801fd584df57462043224","slug":"health-camp-in-moginand-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174184-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मोगीनंद में स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 कर्मचारियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मोगीनंद में स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 कर्मचारियों की हुई जांच
विज्ञापन
मोगीनंद में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य जांच करते चिकित्सक। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर--
मोगीनंद में स्वास्थ्य जांच शिविर, 100 कर्मचारियों की हुई जांच
-10 लोगों में बीपी और पांच में पाए गए मधुमेह के लक्षण
-कर्मचारियों को बताईं सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाआंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र मोगीनंद के सिग्नोरा वेयर उद्योग में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिशा अग्रवाल के निर्देशानुसार आयोजित शिविर सिग्नोरा वेयर के प्रबंध निदेशक प्रदीप बंसल, विजय बंसल और एचआर इशांत शर्मा के सहयोग से आयोजित हुआ।
शिविर में कर्मचारियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, शुगर, खून की कमी और रक्तचाप (बीपी) की जांच की गई। इस दौरान 100 कर्मचारियों की जांच की गई, जिनमें पांच लोगों में शुगर, 10 में उच्च रक्तचाप और पांच लोगों में खून की कमी पाई गई। शिविर के दौरान लोगों को मौके पर ही मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। इस अवसर पर डॉ. श्रुति शर्मा ने लोगों को ग्लूकोमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जबकि डॉ. जयंत चहल ने शुगर और बीपी बढ़ने के खतरों के प्रति जागरूक किया। डॉ. सुनील ने योग और प्राणायाम के महत्व पर प्रकाश डाला।
स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने एनीमिया, तंबाकू के दुष्प्रभाव, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और क्षय रोग के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे हिमकेयर योजना, मुख्यमंत्री निरोग योजना और सहारा योजना के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कारखानों से होने वाले प्रदूषण के कारण जलजनित और वायुजनित बीमारियों के आकलन के लिए कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच के उद्देश्य से हर महीने इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं।
शिविर में एसटीएस सुरेश शर्मा, फार्मेसी अधिकारी शेखर और विशाल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीना व स्मृति चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos