फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health checkup camp in kalaamb

Sirmour News: कालाअंब में 102 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

Thu, 25 Sep 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:39 PM IST
सार

नाहन/कालाअंब में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविर में 18 लोगों में उच्च रक्तचाप और मधुमेह के लक्षण पाए गए। 102 लोगों की जांच कर महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता भी दी गई। शिविर में मुफ्त दवाइयां वितरित हुईं।

विज्ञापन
health checkup camp in kalaamb

विस्तार

18 में पाए गए उच्च रक्तचाप और मधुमेह के लक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा और खंड विकास अधिकारी कार्यालय नाहन के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत कालाअंब में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में 102 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां दी गईं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 9 लोगों में उच्च रक्तचाप और 9 में मधुमेह के लक्षण पाए गए। उच्च रक्तचाप के 8 और मधुमेह के 7 पुराने मरीजों का भी चेकअप किया गया। 102 लोगों की एनीमिया और एक महिला की प्रसव पूर्ण जांच की गई। शिविर में आए मरीजों खासकर महिलाओं को स्वास्थ्य देखभाल और खानपान को लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ. काम्या गुप्ता, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, पंचायत प्रधान रेखा, संदीपक तोमर के अलावा आशा कार्यकर्ता, कालाअंब पंचायत के विभिन्न वार्डों के सदस्य व लोग मौजूद रहे।


बाक्स--

धौण में 38 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत धौण में वीरवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 38 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में बीपी, शुगर, एचबी के अलावा दांत व नेत्र रोगों से संबंधित रोगियों का उपचार किया गया। खंड चिकित्सा अधिाकरी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया 17 सितंबर से 2 अक्बूतर तक विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed